- Hindi News
- होटल में चोरी के बाद खुद बाहर ताला लगा गए चोर
होटल में चोरी के बाद खुद बाहर ताला लगा गए चोर
पुरानाबस स्टैंड स्थित वेद भोजनालय में सोमवार रात को चोरी की वारदात हो गई। चोरों ने पहले शटर पर बाहर लगे दो ताले खोले और वारदात के बाद खुद ताले लगाकर भी चले गए।
मंगलवार सुबह जब होटल का मालिक ने ताला खोलकर अंदर देखा तो दंग रह गया। पवन शर्मा उसके भाई जगदंबा ने बताया कि उनका पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित वेद भोजनालय है। सोमवार करीब देर रात साढ़े 9 बजे वे प्रतिष्ठान बंद कर घर चले गए थे। सुबह पहुंचे तो देखा कि बाहर शटर पर दोनों ताले लगे हुए हैं, लेकिन काउंटर का ताला टूटा हुआ है। भोजनालय के मालिक ने बताया कि गल्ले में करीब साढ़े 13 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। यह राशि किस्त जमा कराने के लिए रखी थी, इसलिए वे घर नहीं ले गए। चोरों के पास या तो शटर की चाबी थी या फिर उन्होंने मास्टर की का इस्तेमाल किया है। क्योंकि वारदात के बाद शटर पर दोनों ताले लगे हुए थे, जबकि काउंटर पर गल्ले के बाहर लगा ताला ही तोड़ा गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
भिवानी. पुराना बस स्टैंड पर वेद भोजनालय में चोरी की घटना के बाद काउंटर का तोड़ा गया ताला खाली गल्ला दिखाता संचालक जगदंबा शर्मा।