अाज 22 गांवों के खिलाड़ी दिखाएंगे स्पीड
भास्कर न्यूज | भिवानी/तोशाम
भीमस्टेडियम में मंगलवार को 330 खिलाड़ियों ने स्पीड के द्वितीय चरण का टेस्ट दिया। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी दर्शन कुमार मिढा ने बताया कि स्टेडियम में 242 लड़कों 88 लड़कियों सहित 330 खिलाड़ियों ने स्पीड टेस्ट दिया। उधर, तोशाम के सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में 458 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया, जिसमें 125 लड़की तथा 333 लड़के थे।
11 फरवरी को भिवानी, मुंढाल, बडेसरा, प्रेमनगर, गुजरानी, मिताथल, चांग, जताई, नंदगांव, बाबा खूबीनाथ विद्या मंदिर के दूसरे चरण के टेस्ट लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 12 फरवरी को राजगढ़, नवा राजगढ़, हालुवास, प्रहलादगढ़, धिराणा, निमड़ीवाली, कितलाना, भाखड़ा, खेड़ा, नांगल, गोलपुरा के प्रतिभागियों के टेस्ट होंगे। टेस्ट में भाग लेने वाले खिलाड़ी जन्म प्रमाण पत्र की प्रति विद्यालय के मुखिया से सत्यापित करवाकर लेकर आए। वहीं दूसरी ओर तोशाम के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 11 फरवरी को बुसान, पटौदी, आलमपुर, हसान, मंढाणा, खरकड़ी सोहान, ढाणी माहू, रिवासा और सिवानी ब्लॉक के वंचित खिलाड़ियों के टेस्ट होंगे। इसके अलावा 12 फरवरी को संडवा, तोशाम सिवानी ब्लॉक के वंचित खिलाड़ियों के स्पीड टेस्ट संपन्न करवाए जाएंगे।
भीम स्टेडियम में ट्रायल देते खिलाड़ी। बुधवार को तोशाम में बुशान, पटौदी, आलमपुर, हसान, मंढ़ान, खरकड़ी सोहान, ढाणीमाहू, रिवासा, धारण, दुल्हेड़ी निगाना के खिलाड़ियों के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा।