जेब से पैसे चुराते रंगे हाथ एक को पकड़ा
भिवानी | नयाबस स्टैंड पर एक व्यक्ति की जेब से पैसे चुराते हुए एक आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को दी शिकायत में नवा राजगढ़ निवासी शिवचरण शर्मा ने बताया कि 9 फरवरी को वह नया बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान उसके पास एक युवक आया और उसने ब्लेड से उसकी जेब पर कट लगाकर पैसे चुराने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी नजर युवक की हरकत पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। लोगों ने युवक को वहीं पर दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। जेब से पैसे चुराने के आरोप में पुलिस ने दादरी के महेंद्रगढ़ चुंगी स्थित मनोज पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।