- Hindi News
- डिफाल्टरों के मीटर उखाड़ने पर लगी बिल भरने वालों की लाइन
डिफाल्टरों के मीटर उखाड़ने पर लगी बिल भरने वालों की लाइन
शहरमें शुरू हुई बिजली निगम की सख्ती का असर नजर आने लगा है।
मंगलवार को दो दर्जन डिफाल्टरों के कनेक्शन काटे गए, एक दर्जन से ज्यादा मीटर उखाड़े गए। इसका परिणाम यह रहा कि निगम के कैश सेंटरों पर बिल भरवाने वालों की लंबी लाइन दिखाई दी। मंगलवार को ही बिजली निगम ने नंगे तार हटाने के बाद बिना मीटर वाले 16 डिफाल्टरों ने 50 हजार से ज्यादा की राशि जमा कराई है। इस दौरान पुराने डिफाल्टरों से राशि वसूलने के लिए सात मोहल्लों की नंगे तार हटाकर डिफाल्टरों को बिल भरवाकर मीटर लगवाने के लिए तैयार किया।
दरअसल लाइन लॉस कम करने डिफाल्टिंग राशि की वसूली के लिए सर्कुलर रोड, बावड़ी गेट, रोहतक गेट, कमेटी मोहल्ला, दादरी गेट, चंद्रगिरी स्कूल, सैनी गली, रविदास रोड, वाल्मीकि बस्ती, तेलीवाड़ा, धानकान गली, केशव गली, अलबेला गली आदि में डिफाल्टरों के मीटर उखड़ने के बाद आठ बार लगाए खुले दरबारों में लोगों द्वारा डिफाल्टिंग राशि जमा करवाने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कोंट रोड, ढाणा रोड, हनुमान गेट, हालु बाजार आदि क्षेत्रों में दिनभर डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
{16 डिफाल्टरों ने जमा कराए 50 हजार रुपये
लाइन इंचार्जों कंप्लेंट स्टाफ को भी वसूली पर लगाया
निगमने लाइन इंचार्जों, मेंटेनेंस कंप्लेंट स्टाफ को भी डिफाल्टिंग राशि वसूलने के लिए टीमें बनाकर लगा दिया है। इसमें आपरेशन सिटी सब-डिवीजन में जेई भरत सिंह सुनील फोरमैन को केवल डिफाल्टिंग वसूली का काम स्थाई तौर पर दिया गया। दूसरी ओर पांच फीडरों को संभाल रहे जेई नारायण प्रकाश तीन फीडरों के इंचार्ज जेई धर्मबीर को अतिरिक्त तौर पर चार टीमें बनाकर डिफाल्टिंग राशि की वसूली का काम दिया है।
दिनोद गेट फीडर क्षेत्र के उपभोक्ताओं से बातचीत करते निगम के अधिकारी।
बिजली घर में बिल भरने के लिए लगी दिनोद गेट फीडर क्षेत्र के डिफाल्टरों की भीड़।