बिजली रहेगी बाधित
भिवानी | दिनोदगेट फीडर पर बुधवार सुबह 9 से दोपहर बाद 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। फीडर पर लोहे के खंभे बदलने का काम किया जाएगा। इससे जैन चौक, सरकुलर रोड, बावड़ी गेट, तेलीवाड़ा, डोभी तालाब क्षेत्र, बर्तन बाजार, कपड़ा बाजार, गुजरान ढाणी, घोसियान चौक, अहीरों की गली क्षेत्र प्रभावित होंगे। शिवनगर फीडर में मरम्मत कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक फीडर के तहत आने वाले हालु बाजार, किरोड़ी मंदिर, शिवनगर, नंदराम कटला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।