पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवेदन पर्ची मोबाइल नंबर हो तो आधार कार्ड दिलाएगा ‘अंगूठा’

आवेदन पर्ची मोबाइल नंबर हो तो आधार कार्ड दिलाएगा ‘अंगूठा’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यदिअापने आधार कार्ड के लिए आवेदन किया है और आपकी एनरोलमेंट स्लिप खो गई है, ईमेल आईडी भी नहीं है और फोन नंबर भी बदल गया है तो भी आपको अपना आधार कार्ड मिल जाएगा। यह सब अब संभव होगा एक नए सॉफ्टवेयर से, जिसकी मदद से ऐसे लोग सरकार की ओर से निर्धारित आधार कार्ड मेकिंग सेंटरों पर जाकर अपने आधार कार्ड का लिंक मात्र 10 रुपये में निकलवा सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा बनाए गए इस नए सॉफ्टवेयर ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। इसलिए प्रशासन भी इस तरह के लोगों के आधार कार्ड बनाने का काम स्पेशल अभियान के तहत पूरा करेगा।

इंस्टालकिया जा रहा है साॅफ्टवेयर

प्रदेशमें आधार कार्ड बनाने का काम 2013 में शुरू हुआ था। यह काम अब तक चल रहा है। जिले में बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपना आधार कार्ड तो बनवा लिया, लेकिन उनका आधार कार्ड घर नहीं पहुंचा। उन्होंने अपना आधार कार्ड डाउनलोड भी नहीं किया। अब उनकी एनरोलमेंट पर्ची भी खो चुकी है, जो उन्हें आधार कार्ड बनवाते समय मिली थी। फोन नंबर भी याद नहींं। इसी बात को लेकर इस तरह के लोग इन दिनों परेशानी में हैं कि वे अपने आधार कार्ड किस तरह हासिल करें। लोगों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने अब एडवांस सर्च सॉफ्टवेयर लांच किया है। इस सॉफ्टवेयर को इस समय जिले में आधार कार्ड बना रही मशीनों में इंस्टाल किया जा रहा है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह जिले के सभी 32 मशीनों में यह सॉफ्टवेयर इंस्टाल हो जाएगा।

इसतरह करना होगा काम

जिनलोगों की आधार पर्ची गायब हो गई है उन्हें आधार कार्ड बनाने के लिए प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानों पर जाना होगा। वहां उन्हें अपना नाम और अपने क्षेत्र का पिन कोड बताना होगा। इसके बाद उनके किसी भी हाथ का अंगूठा उस मशीन पर टिकाते ही उनका पूरा ब्यौरा उनके सामने जाएगा। उसके बाद अगर उन्हें दोबारा से वहां ब्लैक एंड व्हाइट पर्ची निकलवानी है तो इसकी एवज में उन्हें 10 रुपये देने होंगे। इसके बाद लोग अपने रंगीन आधार कार्ड कहीं भी निकलवा सकते हैं।

मनरेगामजदूरों के लिए चलेगा स्पेशल अभियान

इसतरह आधार कार्ड की पर्ची गुम होने के मामले मजदूरों के गले की फांस बने हुए हैं। दूसरी ओर सरकार इन मजदूरों के खाते में उनकी मजदूरी मार्च से उनके बैंक अकाउंट में डालने का काम शुरू कर रही है। इसलिए उनका बैंक खाता आधार से अटैच होना जरूरी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस तरह के लोगों की गुम हुई आधार पर्ची निकालने के लिए गांव गांव जाकर यह काम पूरा करने का फैसला लिया है।

^जिन लोगों की आधार पर्ची गुम हो गई, फोन या ईमेल भी नहीं हो उनके लिए एक नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। सॉफ्टवेयर इसी सप्ताह जिले की सभी मशीनों में इंस्टाल हो जाएगा। इसके बाद इस काम में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।\\\'\\\' संजयकामरा, जिला कोऑर्डिनेटर, यूआईडी, भिवानी।

डिमांड पर शिक्षण संस्थानों में भेजी जाएंगी मशीनें

सरकारके नियमानुसार अगर किसी स्कूल या शिक्षण संस्थान में आधार कार्ड से वंचित बच्चों की संख्या ज्यादा है और उस शिक्षण संस्था या स्कूल से आधार कार्ड बनवाने की डिमांड प्रशासन के पास आती है तो वहां आधार मशीनें भेजी जाएंगी।

नियमानुसार वैसे तो 5 साल वाले बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए उनके फिंगर प्रिंट लेने के बजाय उनके माता-पिता के आधार से अटैच किया जा रहा है। मगर, जिस बच्चे की उम्र 5 साल से एक दिन भी ज्यादा है, उसके फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे। जिन लोगों के किसी कारण से दोनों हाथ नहीं हैं उनके भी आधार कार्ड बनेंगे।