- Hindi News
- रोडवेज कर्मचारियों का जिला मुख्यालयों पर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कल
रोडवेज कर्मचारियों का जिला मुख्यालयों पर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कल
भिवानी | हरियाणारोडवेज कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। 12 फरवरी को प्रदेश भर में रोडवेज कर्मचारी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन की तैयारियों के लिए मंगलवार को डिपो इकाई की बैठक प्रधान राजकुमार दलाल की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन राजेश शर्मा ने किया। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र कुमार दिनोद ने कहा कि वर्कशॉप में पिछले 25 सालों से कर्मचारियों की भर्ती नहीं की गई है। हर महीने सैकड़ों कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। इससे वर्कशॉपों में नाममात्र कर्मचारी ही बचे हैं। नरेंद्र दिनोद ने कहा कि सभी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ तुरंत दिए जाने सभी कर्मचारियों को 240 दिन उपरांत पक्का मानकर सर्विस का लाभ दिए जाने की मांग की।