उज्ज्वल भविष्य के लिए स्वस्थ शरीर जरूरी
डीसीसाकेत कुमार ने कहा कि शारीरिक रूप से मजबूत होकर ही हमारे बच्चे उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। जीवन को सुखमय बनाने के लिए शरीर में पर्याप्त शक्ति होना आवश्यक है। वे मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम दिनचर्या के दौरान तो अभिभावक और ही बच्चे स्वयं अपने शरीर और पैदा होने वाली बीमारियों का ध्यान रख पाते। इस कारण शरीर में विकार पैदा हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में बच्चों खासतौर से महिलाओं में रक्त की कमी एक बड़ी बीमारी के रूप में सामने रही है। शरीर में रक्त की कमी से एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है। इसके कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। यदि खून की कमी है तो प्रसूति के समय गर्भवती महिलाओं को बड़ी परेशानियां सामने सकती हैं। इसलिए अभी से हमें अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में लगभग एक लाख 80 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी जा रही है। जो बच्चे यह टेबलेट लेने से वंचित रह जाएंगे उनको शुक्रवार को यह दवा दी जाएगी। इस गोली के सेवन से पेट के कीड़े खत्म हो जाएंगे। डीसी ने लड़कियों को यह गोली देकर अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रणदीप पूनिया ने कहा कि जिले में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों और विद्यालयों में मंगलवार से छह से 19 साल के लड़के लड़कियों को ये गोली दी जा रही है। इस दौरान यहां प्राचार्य रमेश चंद्र बूरा, डॉ. राजेश, डाॅ. मनीष पचार, डाॅ. सुनील, आनन्द प्रकाश आदि थे।
अभियान की शुरुआत करते डीसी साकेत कुमार, साथ में सीएमओ रणदीप पूनिया प्राचार्य रमेश बूरा।