- Hindi News
- हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
भिवानीमार्ग पर गोयल पेट्रोल पंप के पास जाइलो बाइक की भिंड़त होने से सागवन निवासी दो युवक घायल हो गए। घायलों में से एक को उपचार के लिए तोशाम के एक निजी उपचार के लिए तो दूसरे को गंभीर हालत के कारण हिसार ले जाया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सागवन निवासी राकेश नरेश गांव से बाइक में तेल डलवाने के लिए आए। वे गोयल पेट्रोल पंप से डलवाकर वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तोशाम से भिवानी की ओर जा रही जाइलो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गए। उनमें से राकेश को उपचार के लिए तोशाम के निजी अस्पताल में लाया गया जबकि नरेश की गंभीर हालत के कारण हिसार रेफर कर दिया।