पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संदेश रथ पहुंचा तोशाम

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संदेश रथ पहुंचा तोशाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम | सरकारके बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के चलते लोगों को जागरूक करने के गांव गांव तक संदेश देने वाला प्रचार रथ मंगलवार को तोशाम में पहुंचा। लोगों ने बड़ी उत्सुकता से जानकारी ली और सरकार की पहल की सराहना की। उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। इसी के चलते ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ चलाए गए थे। भिवानी में भी 22 जनवरी को जिला प्रशासन ने प्रचार रथ को रवाना किया था। इस प्रचार के माध्यम से जिलेभर के करीब 80 गांवों में बेटी को बचाने बेटी को पढ़ाने के लिए ग्रामीणों को संदेश दिया जा चुका है। प्रचार रथ में विशेष सीडी दिखाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि आज के समय बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।