- Hindi News
- बुराइयों का चक्रव्यूह तोड़ने के लिए महिलाएं आगे आएं
बुराइयों का चक्रव्यूह तोड़ने के लिए महिलाएं आगे आएं
बंसीलालमहिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के सौजन्य से मंगलवार को लिंग भेदभाव विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें भिवानी राजकीय महिला महाविद्यालय की सेवानिवृत प्रोफेसर डाॅ. नीलम महाजन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक महिलाएं समाज में फैले लिंग भेद जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद नहीं करेंगी तब तक आत्मनिर्भर नहीं हो सकती। सामाजिक बुराइयों के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए स्वयं महिलाओं को आगे आना होगा तभी महिला सशक्तिकरण संभव है।
प्राचार्या डाॅ. सुचित्रा ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में पूजा प्रथम, अंकिता द्वितीय ममता को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडली में प्रोफेसर प्रदीप तंवर डाॅ. सुरेंद्र नरवाल थे।
महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डाॅ. ईशा चौधरी ने बाहर से आए अतिथियों का आभार जताया। इससे पहले वाणिज्य विभाग महिला प्रकोष्ठ के सयुंक्त तत्वावधान में कैरियर निर्माण सलाह विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इसमें राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डाॅ. त्रिलोकचंद ने छात्राओं को राेजगार के अवसरों कैरियर निर्माण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा युग में शुरूआत से ही अपना लक्ष्य निर्धारित करके मेहनत करनी चाहिए।