4400 मीट्रिक टन गेहूं किया वितरित
भिवानी | पिछलेमहीने के दौरान जिले में अन्त्योदय अन्न योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 4498 मीट्रिक टन गेहूं वितरित किया गया। जनवरी में बीपीएल एएवाई कार्ड धारकों को 503.04 किलोलीटर मिट्टी तेल बांटा गया। यह जानकारी डीसी साकेत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में 681 राशन डिपो इस समय काम कर रहे हैं। इनमें से 542 ग्रामीण 139 डिपो शहरी क्षेत्रों में चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि पात्र परिवारों में उचित दरों पर गेहूं, चीनी, चना दाल, केरोसिन ऑयल वितरित किया जा रहा है।