350 मरीजों की जांच की गई
भिवानी | महिलाकल्याण जागृति समिति द्वारा पालड़ी फार्म हाऊस में आंखों का शिविर लगाया गया। इसमें 350 मरीजों की आंखों की जांच की। इसके बाद मोतियाबिंद के 52 मरीजों का आपरेशन किशनलाल जालान राजकीय आंखों के अस्पताल में किया गया। शिविर में चिकित्सालय के डाॅ. आरपी गिरी ने रोगियों की जांच की। इस अवसर पर समिति की प्रधान कांता श्योराण ने बताया कि समिति द्वारा समय-समय पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर उपप्रधान बबीता सोनी, कंचन, स्नेह, सुशीला सुमन अादि थी।