पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी बोले, रूट पर बसें मिलने से शॉर्ट हो रहीं अटेंडेंस

विद्यार्थी बोले, रूट पर बसें मिलने से शॉर्ट हो रहीं अटेंडेंस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहारूसे भिवानी मार्ग पर बसों की मांग को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के विद्यार्थियों ने भिवानी जाकर रोडवेज जीएम स्टेनो सुभाष से मुलाकात की। इससे पहले विद्यार्थियों ने भिवानी के बस स्टैंड पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। स्टेनो ने इस बारे में उनकी बात जीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार लोहारू से भिवानी रूट पर सुबह आठ से नौ बजे तक वाया होकर आने वाली बसें आती हैं। मगर ये बसें कुड़ल, पोहकरवास होकर नहीं आती। जबकि इन गांवों के बस स्टैंड पर अन्य गांवों के विद्यार्थी भी आते हैं। इन विद्यार्थियों की संख्या लगभग 400 है। उनमें से लड़कियों की संख्या करीब 250 है। इस कारण सुबह आठ बजे इन गांवों के बस स्टैंड पर आने वाले विद्यार्थी 11 बजे के आसपास भिवानी अपने शिक्षण संस्थानों में पहुंचते हैं। इससे उनकी अटेंडेंस कम होने से पिछले सत्र में इस रूट के कई विद्यार्थियों के रोल नंबर भी जारी नहीं हुए थे।

समस्या को लेकर इस रूट के विद्यार्थी रूट पर सुबह के समय बसों को चलाने के लिए भिवानी के नया बस स्टैंड पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने रोडवेज प्रशासन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्राओं के लिए स्पेशल बस चलाने की भी मांग की। इसके बाद उन्होंने जीएम के स्टेनो सुभाष से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में अमित, अंकित, धीरेंद्र, रविंद्र, गोबिंद, आकाश, प्रिया, मुकेश, सुदेश सहित अन्य मौजूद रहे।

बसों की मांग को लेकर बस स्टैंड पर रोडवेज महाप्रबंधक के स्टेनो सुभाष को ज्ञापन देते लोहारू रूट की ओर से आने वाले विद्यार्थी।