पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यर्थ बहते पानी को बचाने के लिए चलाया जाएगा अभियान

व्यर्थ बहते पानी को बचाने के लिए चलाया जाएगा अभियान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाराजस्थान बॉर्डर पर स्थित गांव नलोई के वाटर टैंक के पास लोगों जानवरों की प्यास बुझाने वाला कीमती पेयजल व्यर्थ मे बह रहा है। इसकी ओर किसी का ध्यान नहीं है। केंद्र हरियाणा सरकार जो पानी बचाने के लिए समय-समय पर अभियान योजनाएं चला रही हैं, लेकिन गांव में व्यर्थ बह रहे पानी को देख सभी अभियान योजनाएं असफल होती दिखाई पड़ रही हैं।

इस बारे में हरियाणा सरकार, जिला प्रशासन ग्रामीणों का इस ओर ध्यान दिलाते हुए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस युवा जागृत सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने अपील की है की इस कीमती पानी को बचाने के लिये आगे आएं। उन्होंने कहा की इस पानी को हम सामूहिक रूप से व्यर्थ बहने से रोक सकते हैं। जब ये कीमती पानी व्यर्थ बहने से बचेगा तो गांव कस्बों में रहने वाले लोगों को अंतिम छोर तक पानी पहुंचेगा और पानी की किल्लत भी नहीं खलेगी। उन्होंने बताया कि वे समिति के बैनर के साथ गांव कस्बों में जल को बचाने स्वच्छता रखने और लोगों को महामारियों से बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान युवा मंडलों को साथ लेकर चलाएंगे।