पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठगी में फंसे कंपनी के एमडी को प्रोडक्शन वारंट पर लाए पुलिस

ठगी में फंसे कंपनी के एमडी को प्रोडक्शन वारंट पर लाए पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगभगतीन सौ करोड़ रुपया लेकर फरार हुई एक कंपनी की गी के शिकार निवेशक ने राशि प्राप्त करने के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। निवेशक एवं शिकायतकर्ता शिवकुमार प्रजापति ने मंगलवार को एसपी के समक्ष बताया कि प्रिया परिवार कंपनी ने 2007 से 2011 तक हरियाणा राजस्थान के तीन लाख लोगों को बड़ा इनाम निकालने का लालच देकर 6800 से लेकर 11800 रुपये का निवेश कराया था। निवेश के बाद लोगों को पांच साल बाद 25 हजार से लेकर ढाई लाख की रकम लौटाने का वायदा किया था। भिवानी के 400 लोगों ने उनके माध्यम से कंपनी में निवेश किया था, लेकिन इन लोगों का पैसा दिलाना तो दूर, पुलिस इन लोगों को प्रोडक्शन वारंट पर भी पूछताछ के लिए भिवानी नहीं ला रही है। हरियाणा में करीब 55 हजार लोगों ने कंपनी में अपना लगभग 62 करोड़ रुपया निवेश किया हुआ है। अकेले भिवानी जिले में सबसे अधिक आठ हजार लोगों ने पांच करोड़ रुपयों का निवेश किया हुआ है। अब ये निवेशक कंपनी के दफ्तर पर तालाबंदी होने के बाद दर दर की ठोकरें खा रहे हैं।

एसपी राकेश आर्य ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है। उन्होंने सिटी एसएचओ को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपित को जल्द से जल्द प्रोडक्शन वारंट पर यहां लाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर इस कंपनी से जुड़े अन्य लोगों के मामले सामने आएंगे तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

कंपनी के एमडी तेजपाल नूनिया महेश नूनिया सहित कई लोगों के खिलाफ हरियाणा में चार और राजस्थान में 37 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें सिरसा, चरखी दादरी, हिसार और भिवानी शामिल हैं। सिरसा पुलिस ने इन मुकदमों में वांछित महेश नूनिया को गिरफ्तार कर फिलहाल सिरसा जेल में भेजा हुआ है।