- Hindi News
- टीआईटी इंजीनियरिंग काॅलेज में अध्यापक प्रशिक्षण शिविर शुरू
टीआईटी इंजीनियरिंग काॅलेज में अध्यापक प्रशिक्षण शिविर शुरू
भिवानी | टीआईटीइंजीनियरिंग काॅलेज में मंगलवार को प्राध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डाॅ. राजेंद्र कुमार अनायत ने किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान चंडीगढ़ द्वारा आईसीटी के माध्यम से शुरू किया है जो 13 फरवरी तक चलेगा। डॉ. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि कार्यक्रम में प्रतिभागी इंजीनियरों तथा प्राध्यापकों को योजना और क्रियान्वयन में ई-गवर्नेंस की पहल तथा महत्व पर ज्ञान प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर, उड़ीसा हरियाणा में लगभग 11 संस्थानों द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था के लगभग 35 संकाय सदस्य भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम समन्वयक गोपाल कृष्ण ने बताया कि विकसित देशों में ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
टीआईटीएस कॉलेज में प्राध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद संस्थान के निदेशक डाॅ.राजेंद्र कुमार अनायत अन्य।