पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएफआई ने दी हड़ताल की चेतावनी

एसएफआई ने दी हड़ताल की चेतावनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | एसएफआईकी जिला कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में गेट मीटिंग की गई। इनमें निर्णय लिया गया कि सोमवार को डीसी को जो मांगों का ज्ञापन सौंपा था उनमें मुख्य रूटों पर छात्राओं के लिए विशेष बस सुविधा, सभी विद्यार्थियों के फ्री बस पास किए जाने, सभी रूटों पर हरियाणा रोडवेज की बसें चलाना, विद्यार्थियों से नाजायज रूप से लिया गया 120 रुपये का साइकिल फंड जल्द वापस करवाने और महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करवाना आदि था। एसएफआई के जिला प्रधान क्रांति ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि बुधवार तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे गुरुवार को जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई यूनिवर्सिटी में हड़ताल कर देंगे।

उन्होंने बताया कि हड़ताल की तैयारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। उनमें उसके अलावा विशाल, प्रियंका, सरवन, प्रवीन, साहिल, राजकीय महाविद्यालय भिवानी में पुनीत, विनोद, अजय, सुमित, राजकीय महिला महाविद्यालय भिवानी में सुमन, वंदना, पूजा, मोनिका सहित अन्य शामिल हैं।