- Hindi News
- वित्तीय साक्षरता केंद्र के तहत बेरोजगारों को प्रशिक्षण देने की योजना कारगर
वित्तीय साक्षरता केंद्र के तहत बेरोजगारों को प्रशिक्षण देने की योजना कारगर
भिवानी | पंजाबनेशनल बैंक के स्टेट प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर एचएस सहल ने कहा कि वित्तीय साक्षरता केंद्र के तहत बेरोजगारों को प्रशिक्षण देने की योजना युवाओं के लिए कारगर साबित हो रही है। अब तक इस योजना के तहत 300 से अधिक बेरोजगारों को एक महीने का बेसिक कंप्यूटर कोर्स करवाकर रोजगार के काबिल बनाया।
प्रशिक्षण में युवाओं को कंप्यूटर से संबंधित जानकारी देकर प्रमाण पत्र भी दिया जाता है ताकि वे स्वयं का तथा संस्थानों में अपना कारोबार शुरू कर सके। बैंक के निदेशक जीयालाल ने बताया कि युवाओं को बेसिक बचत खाता अन्य जमा खाते कृषि एवं ऋण से संबंधित योजनाएं, व्यापार एवं उद्योग संबंधी योजनाएं, ग्राहक अधिकार संबंधी जानकारी बैंकिंग लोकपाल की भी जानकारी दी जाती है ताकि प्रतिस्पर्धा के युग में कोई भी युवा अनभिज्ञ रह सके।