- Hindi News
- लोहा एसोसिएशन 8 मार्च को करेगी होली मिलन समारोह का आयोजन
लोहा एसोसिएशन 8 मार्च को करेगी होली मिलन समारोह का आयोजन
भिवानी | भिवानीलोहा एसोसिएशन की मासिक बैठक मंगलवार को नई काठ मंडी में हुई। लोहा व्यापारी अंशुल लोहिया ने बताया कि बैठक का उद्देश्य ग्राहकों को कम कीमत पर उच्च क्वालिटी का माल उपलब्ध करवाना है। बैठक में सर्व सम्मति से आठ मार्च को होली मिलन समारोह किए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। उन्होंने बताया कि लोहा एसोसिएशन समय-समय पर सरकार द्वारा घोषित की योजनाओं को पूरा करवाने में सहयोग प्रदान करती है। बैठक में वंश गुप्ता, राजेश सिंगला, जैनेंद्र लोहिया, अजय गोयल, महेंद्र, संजय, पवन गुप्ता, राठी, टाटा, विजाक गाटर सहित अन्य मौजूद रहे।