पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहरण की घटना के बाद सहमा है दीपांशु का परिवार

अपहरण की घटना के बाद सहमा है दीपांशु का परिवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नयाबाजार भूतों की धर्मशाला क्षेत्र निवासी दीपांशु शर्मा के अपहरण की घटना के बाद से ही पूरा परिवार सहमा हुआ है। परिजनों ने अभी तक पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी है, लेकिन पुलिस बच्चे के अपहरण की घटना को अंजाम देने वालों तक पहुंचने के लिए अपने ही ढंग से जांच पड़ताल में लगी हुई है। नया बाजार निवासी आठवीं कक्षा में पढऩे वाले 13 साल के दीपांशु शर्मा को पार्क में खेलते वक्त कुछ युवक उसका गाड़ी में अपहरण कर हिसार ले गए थे। हिसार में ठेके पर शराब लेने के दौरान ही दीपांशु अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच निकल भागा था। बाद में परिजन उसे भिवानी अपने घर ले आए। इस घटना के बाद से ही दीपांशु शर्मा के पिता शशिभूषण शर्मा और पूरा परिवार सहमा हुआ है।