- Hindi News
- अब फिर से सीआईए को सौंपी बलबीर हत्याकांड की जांच
अब फिर से सीआईए को सौंपी बलबीर हत्याकांड की जांच
पुरानाबस स्टैंड क्षेत्र में फोटोग्राफर बलबीर हत्याकांड मामले में एसपी ने फिर से जांच सीआईए से कराने के आदेश दिए हैं। इस हत्याकांड में बलबीर की प|ी को शामिल करने के विरोध में मंगलवार को प्रजापति समाज का प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद के चेयरमैन मामनचंद के नेतृत्व में नई दिल्ली में मुख्यमंत्री से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री के समक्ष सीआईए पुलिस से मामले की जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। मृतक बलबीर के परिजनों की संतुष्टि के लिए ही एसपी ने फिर से सीआईए द्वारा मामले की तफ्तीश कराने के निर्देश दिए हैं।
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र निवासी बलबीर की हत्या के आरोप में पुलिस ने नसीब को गिरफ्तार किया है। नसीब ने स्वीकार किया है कि उसने अपने दोस्त बिंटू के साथ मिलकर बलबीर की हत्या की थी। इस बारे में बलबीर की प|ी को भी पता था। बलबीर की प|ी अनीता के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में मृतक बलबीर की प|ी अनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, बलबीर के परिजन रुक्मणि, भाई राजेंद्र उनके वकील नीरज आर्य इस मामले को झूठा बताते हुए पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में वे सोमवार को एसपी से मिले थे। मंगलवार को सीएम से मिलने वाले प्रजापति समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सीआईए सिविल लाइन पुलिस जांच में बलबीर की प|ी को बेकसूर बता चुकी है, जबकि सदर थाना पुलिस के प्रभारी लीलाराम बेवजह उसे फंसा रहे हैं। श्री दक्ष प्रजापति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मबीर ठेकेदार, जयभगवान ठेकेदार, महासभा के प्रदेश महासचिव रमेश टांक, रामनिवास बडालिया, मृतक बलवीर का भाई राजेंद्र, देवीलाल,बलवान,मुकेश, रामोतार, राजेश, राजा, साधु, जंगबीर ठेकेदार ने फिर से मामले की जांच कराने की मांग की।
बलबीर हत्याकांड