- Hindi News
- संदिग्ध जोड़ों की तलाश में महम गेट क्षेत्र के रेस्तरां में छापेमारी
संदिग्ध जोड़ों की तलाश में महम गेट क्षेत्र के रेस्तरां में छापेमारी
भिवानी | पुलिसकंट्रोल रूम की एक सूचना पर मंगलवार सुबह सिविल लाइन पुलिस इधर से उधर दौड़ती रही। किसी ने रेस्तरांं में संदिग्ध जोड़े होने की सूचना कंट्रोल रूम में दी थी। इस पर सिविल लाइन पुलिस ने पहले महम गेट क्षेत्र स्थित एक रेस्तरांं पर छापामारी की, जहां पर पुलिस को कोई संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद पुलिस की टीम सेक्टर 13 के वीकर सेक्शन में पहुंची। जहां पर एक मकान में जांच पड़ताल की, मगर वहां से भी पुलिस खाली हाथ ही लौट आई। कंट्रोल रूम में आई एक कॉल ने सिविल लाइन पुलिस को करीब दो घंटे तक इधर से उधर घुमा दिया। बाद में पुलिस दो जगहों पर छापामारी के बाद थाने लौट आई और कंट्रोल रूम में आई कॉल की जांच पड़ताल में जुट गई। सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि कंट्रोल रूम से मैसेज मिलने के बाद ही संदिग्ध जोड़ों की तलाश के लिए पुलिस ने छापामारी की थी। मगर उन्हें वहां पहुंचने के बाद कुछ नहीं मिला।