पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो ही सही मायनों में विकास करवा सकता है: निर्मला सर्राफ

इनेलो ही सही मायनों में विकास करवा सकता है: निर्मला सर्राफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोप्रत्याशी निर्मला सर्राफ ने कहा कि कांग्रेस भाजपा ने हमेशा झूठ बोलकर ही लोगों से वोट प्राप्त किए हैं। विकास के नाम पर कांग्रेस ने एक भी ईंट नहीं लगवाई है। जिले का विकास केवल इनेलो ही करवा सकता है। सर्राफ मंगलवार को गांव कायला, सांगा नौरंगाबाद में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने फूलपुरा में भी लोगों से ऐनक का बटन दबाने को कहा। उन्होंने कहा कि आज भिवानी क्षेत्र के हालात जनता के सामने हैं। जनता को बताने की आवश्यकता नहीं है। सर्राफ ने ग्रामीणों को विश्वास जताया कि इनेलो की सरकार बनते ही किसी भी गांव या वार्ड में गलियों, सड़कों बिजली की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। लोगों को 24 घंटे बिजली पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ बलदेव घणघस, जितेंद्र शर्मा, सुधीर पहलवान,कुलवंत कोंटिया, प्रदीप खरकिया, राजेंद्र, मीर सिंह, सिंह राम, अत्तर फौजी, प्रदीप गोयल गौरीशंकर प्रजापत आिद थे।

जनसभा को संबोधित करती इनेलो प्रत्याशी निर्मला सर्राफ।