- Hindi News
- प्रदेश में हजकां की ओर लोगों का रुझान : कमल
प्रदेश में हजकां की ओर लोगों का रुझान : कमल
भिवानी | हजकांके प्रवक्ता एवं युवा मामलों के प्रांतीय प्रभारी कमल सिंह ने कहा कि हजकां की ओर प्रदेश की जनता का रुझान बढ़ा है। प्रदेश में इस बार हजकां की ही सरकार बनेगी। जाट धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने तोशाम की बजाय भिवानी से चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि भिवानी उनकी कर्मभूमि रही है। इसलिए इस बार वे यहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं। सम्मेलन में अनिल शेषमा, अजय, सूबेदार धर्मपाल सोनी, नरेश बवानी, सीताराम शर्मा उमरावत, मास्टर विजेंद्र प्रजापत, गिरवर सिंह राठौड़, विवेक सिंगल, अजय गुप्ता, अनिल कटारिया, राजेश गुलिया, नेहरू लाल खिची, मनोज श्योराण, पप्पू बामला सूबेदार शक्ति सिंह अनेक पार्टी कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हजकां युवा मामले के प्रभारी कमल सिंह।