पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों को दिए कैरियर के टिप्स

छात्रों को दिए कैरियर के टिप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैश्यमहाविद्यालय के डिपार्टमेंट आॅफ मैनेजमेंट एंड कम्प्यूटर साइंस विभाग में मंगलवार को पर्सनेलिटी डेवलपमेंट एवं कॅरियर पर एक कार्यक्रम किया गया। दिल्ली के काउंसलर पुनीत कुमार ने बीबीए/ बीसीए के विद्यार्थियों के साथ कैरियर से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ डिपार्टमेंट आफ मैनेजमेंट एंड कम्प्यूटर साइंस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डाॅ. प्रोमिला सुहाग ने किया।

इस अवसर पर डाॅ. प्रोमिला सुहाग ने कहा कि युवाओं में कॅरियर को लेकर काफी कशमकश बना रहता है, इस दुविधा से बाहर निकलने के लिए छात्रों को सही मार्गदर्शन की जरूरत पड़ती है। सही दिशा निर्देशन बच्चों की जिज्ञासाओं को दूर कर सकता है। इससे उनका जीवन संवर जाता है। डाॅ. प्रोमिला सुहाग ने कहा कि वर्तमान प्रतियोगी दौर के कारपोरेट जगत में युवाओं को अपने कॅरियर को निखारने के लिए सबसे जरूरी है कि वे आत्म विश्वास को जगाए और अपने पहनावे व्यवहार को संजीदगी से लें।

काउंसलर पुनीत कुमार ने कहा कि कारपोरेट जगत में बढ़ रही चुनौतियों के कारण व्यक्तित्व का खास प्रभाव देखा जा रहा है, इसमें सुधारों की अपार संभावनाएं नजर रही हैं। किसी की भी तरक्की में पर्सनेलिटी के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी राजेश कुमार, रामबिलास ने भी विभिन्न पहलुओं पर बच्चों की जिज्ञासाओं का निदान किया। कार्यक्रम में डाॅ. मोनिका मित्तल, डाॅ. रुचि शर्मा, विष्णुकांत, पंकज दीक्षित, ललित शर्मा, अमित राठौड़ की रचनात्मक भूमिका रही।

कार्यक्रम

वैश्य कॉलेज में बीबीए बीसीए डिपार्टमेंट में विद्यार्थियों को जानकारी देते काउंसलर पुनीत।