मीट की दुकानें शिफ्ट नहीं की तो एफआईआर
शहरमें मीट की दुकानें चलाने वाले अगर स्लाटर हाउस में शिफ्ट हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। मंगलवार को मीट दुकानों के मालिकों को चेतावनी देते हुए नगर परिषद के सफाई निरीक्षक विकास देशवाल ने 24 दुकानों के चालान काटे। इस समय शहर में विभिन्न स्थानों पर 40 मीट की दुकानें चल रही हैं।
तीन दिन पहले नगर परिषद ने दुकान चलाने वालों को नोटिस भी दिए थे। उधर, डीसी डीके बेहरा ने मंगलवार को पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, हुडा विभाग नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की और मीट की दुकानों को जल्द से जल्द स्लाटर हाउस में शिफ्ट करने के आदेश दिए। नगर परिषद द्वारा स्लाटर हाउस हलवास गेट रेलवे लाइन पार बनाया गया है।
शहर में खुलेआम चलने वाले मीट की दुकानें जहां शहर की सुंदरता को खत्म कर रही हैं तो वहीं अनेक बीमारियां फैलने का भय भी शहरवासियों में बना रहता है। नगर परिषद ने शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए स्लाटर हाउस बनाया हुआ है, लेकिन बार बार प्रयास के बाद भी मीट दुकान संचालक स्लाटर हाउस में नहीं जाना चाहते। नगर परिषद ने शुक्रवार को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए सभी मीट दुकान संचालकों को स्लाटर हाउस में शिफ्ट होने के आदेश दिए थे। लेकिन दुकानदारों ने इसे भी अनसुना कर दिया।
इस पर नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 24 मीट दुकान संचालकों के चालान काटे और अब उन पर एफआईआर भी दर्ज कराने की तैयारी है। शहर में यहां यहां पर चल रही है मीट की दुकानें नगर परिषद के सफाई निरीक्षक विकास देशवाल ने बताया कि शहर में इस समय दिनोद गेट, खाड़ी मोहल्ला, बावड़ी गेट, हनुमान गेट, रोहतक गेट, रेलवे स्टेशन के पास मीट की दुकानें चल रही है।
यह होता है स्लाटर हाउस