- Hindi News
- बूथ गांव में शिफ्ट नहीं हुए तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे
बूथ गांव में शिफ्ट नहीं हुए तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे
साहब,हमारे पोलिंग बूथ नंबर 123,124 125 को गांव में ही शिफ्ट कर दो ताकि विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों विधानसभा चुनाव में भागीदार बन सके। क्योंकि जो बूथ चुनाव कार्यालय द्वारा निर्धारित किया गया है वह दूरी पर स्थित है इसलिए बुजुर्गों महिलाओं को जाने में परेशानी होगी। यह गुहार गांव देवसर के ग्रामीण अनेक बार एसडीएम तहसीलदार के आगे लगा चुके हैं लेकिन अभी तक बूथ को नहीं बदला गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बूथ को नहीं बदला गया तो आधे से ज्यादा ग्रामीण वोट डालने से वंचित रह जाएंगे।
इतना ही नहीं ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी है कि अगर चुनाव से पहले बूथ को गांव में शिफ्ट नहीं किया गया तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे और इसका खामियाजा पार्टी के नेताओं को भुगतना होगा। ग्रामीणों ने कहा कि बूथ नंबर 123 को पुराने पंचायत घर कम राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बूथ नंबर 124 125 को कन्या हाई स्कूल में शिफ्ट किया जा सकता है।