पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के प्रत्येक हिस्से में दवा छिड़कें

शहर के प्रत्येक हिस्से में दवा छिड़कें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलासामान्य अस्पताल में मंगलवार दोपहर स्वास्थ्य सहायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सहायक शहर के प्रत्येक हिस्से में मच्छर मार दवा का छिड़काव सुनिश्चित करें। डॉ. कृष्ण ने कहा कि शहर के ऐसे हिस्सों में प्राथमिकता के आधार पर पहुंचा जाए, जिनमें बरसाती पानी जमा है, क्योंकि वहां पर मच्छरों की वजह से बीमारियां फैलने की संभावना रहती है।

बैठक में स्वास्थ्य सहायकों को बेवजह खोदे गए गडढ़ों को भरने के लिए लोगों को प्रेरित करने मकान के ऊपरी हिस्से में रखे कूलर, बेकार टायर प्लास्टिक का सामान को हटाने के बारे में भी जागरूक करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सहायकों द्वारा मच्छर मार दवा का छिड़काव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को हुन्नामल प्याऊ क्षेत्र से लेकर नया बस स्टैंड, रोडवेज कर्मशाला, औद्योगिक क्षेत्र, विद्या नगर, सेक्टर 23, सेक्टर 13, राजीव कालोनी, नेहरू कालोनी से शिक्षा बोर्ड तक कर्मचारियों की टीम ने दवा का छिड़काव किया।