तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन
भिवानी | जिलेके भिवानी, तोशाम और बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र से सोमवार को एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है। यह जानकारी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीके बेहरा ने दी। भिवानी विधानसभा से विजय कुमार शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना पर्चा दाखिल किया। हलके से जयप्रकाश कौशिक रमेश वर्मा पहले नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
अब यहां उम्मीदवारों की संख्या तीन हो गई है। बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी के उम्मीदवार के रूप में हंसराज ने नामांकन पत्र भरा है। तोशाम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया(कम्युनिस्ट) के उम्मीदवार रोहतास ने अपना पर्चा दाखिल किया। उन्होंने बताया कि लोहारू तथा दादरी विधानसभा क्षेत्र में अब तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र नहीं भरा है।