पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदेशों की अवहेलना करने वाले पटवारियों की खैर नहीं : सिंह

आदेशों की अवहेलना करने वाले पटवारियों की खैर नहीं : सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहल। अखिल भारतीय किसान सभा सूखे से प्रभावित फसल की विशेष गिरदावरी करते समय पटवारियों की अनियमितताओं पर नजर रखेगी। गिरदावरी रिकार्ड में अनियमितताएं बरती तो सभा संबंधित पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। सूखे से प्रभावित किसान को पूरा मुआवजा मिले इसके लिए प्रयास करेगी। ये बात सोमवार को प्रदेश सचिव एवं मुख्य वक्ता दयानंद पूनिया ने सोमवार को उप तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा ने अपनी मांगों के समर्थन में नायब तहसीलदार बहल को ज्ञापन सौंपा।
किसान सभा ने विशेष गिरदावरी के मानदंडों का हवाला देते हुए बताया कि गांवों में पटवारी जाने से पहले मुनादी कराने के अलावा मौके पर सरपंच, पंच, नंबरदार, किसान, काश्तकार आदि को मौके पर बुलाए। उन्होंने कहा कि जो खरीफ फसल मंडियों में बिक रही है उनके भाव औने-पौने मिल रहे हैं। जबकि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसान को लागत से डेढ़ गुणा भाव मिलना चाहिए।
इस धरने में धर्मवीर, प्रताप, बलवीर, सुनील, मांगेराम, अमर सिंह, कृष्ण, मांगेराम, रामचंद्र, जगत सिंह, बलवान, धर्मपाल नंबरदार, जयवीर आदि मौजूद थे। उधर भारतीय किसान यूनियन ने भी बिजली समस्या को लेकर अनाज मंडी में एक बैठक की जिसमें क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। बैठक में सर्व सम्मति से किसानों की मांगों पर विचार विमर्श कर प्रस्ताव पास कर उसे डीसी के पास भेजा। बैठक की अध्यक्षता यूनियन सचिव विजेंद्र सिंह हरियावास ने की। बैठक में कृषि सिंचाई स्कीम सप्लाई के शेड्यूल को पहले की तरह रखने तथा सुबह शाम एक घंटे अतिरिक्त बिजली सप्लाई देने की मांग की गई। इसके अलावा जले हुए ट्रांसफार्मर बिना किसी खर्च के 24 घंटे में बदलने तथा ट्रांसफार्मर तेल को बिना किसी चार्ज के पूरा करने की भी मांग की गई। इस अवसर पर ब्लाक प्रधान सूरत सिंह हरियावास, राजकरण पूर्व सरपंच, प्रताप, संजय दास, सुरेश आदि थे।

ये आदेश जारी किए गए थे : - जब पटवारी हलका मौका पर गिरदावरी पर जाए तो भू-स्वामी या काश्तकार जो उपस्थित हो हाजरी लगवाते हुए हस्ताक्षर कराएंगे।
- निरीक्षण के समय जमीदारों काश्तकार जो हाजिर हों उनके साथ फोटो खिंचवाए।
- मौका निरीक्षण से पहले जिस रकबे की गिरदावरी की जाती है उस एरिया की मुनादी कराई जाए।
- मौका निरीक्षण से पहले जिस रकबे की गिरदावरी की जाती है उस एरिया की मुनादी कराई जाए।
- फसल में नुकसान दिखता है तो उस बारे में भी संबंधित किसान को स्थिति से अवगत कराया जाए।

कुछ हलका पटवारी उठा रहे किसानों की अज्ञानता का नाजायज फायदा
भिवानी : अगर जिले के किसी पटवारी ने डीसी के आदेशों की अवहेलना की तो अखिल भारतीय किसान सभा इसे किसी सूरत में सहन नहीं करेगी। यह बात सभा के जिला प्रधान मास्टर शेर सिंह ने सोमवार को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि स्पेशल गिरदावरी में कुछ हलका पटवारी डीसी द्वारा 10 सितंबर को जारी आदेशों की अवहेलना कर किसानों की अज्ञानता का नाजायज फायदा उठा रहे हैं। वे अपने दलालों के माध्यम से ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं कि उनके पास तो डीसी और ही एसडीएम की ओर से इस बारे में कोई आदेश आए हैं। इसलिए वे तो मुनादी कराएंगे और ही नंबरदार, सरपंच, काश्तकार और जमीन के मालिक को मौके पर नहीं बुलाकर खुद ही यह काम करेंगे।
शेर सिंह ने कहा कि इस तरह की अफवाहें फैलाकर वे पटवारी पहले की तरह अपनी जेब गर्म करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें उनके सामने किसानों द्वारा उनके मोबाइल पर आई हैं। मगर उनकी इन अफवाहों के बारे में जिले के सभी खंड पदाधिकारी हर गांव में जाकर किसानों को जागृत करें।

उन्होंने कहा कि जो भी पटवारी इन चारों हिदायतों के अनुसार काम करेगा उसे सभा की ओर से सम्मानित किया जाएगा तो इनकी अवहेलना करने वाले पटवारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। शेर सिंह ने कहा कि इस काम में किसी पटवारी की मनमर्जी नहीं चलने दी जाएगी।
अनियमितता पर किसान सभा रखेगी नजर ।