पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाट धर्मशाला में मनाया विश्व शांति दिवस

जाट धर्मशाला में मनाया विश्व शांति दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाटधर्मशाला में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया। इस मौके पर शांति दूत के रूप में पहचान बनाने वाले प्रेम रावत ने वीडियो कार्यक्रम के तहत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शांति हमारे हृदय में है और इस बात का इंतजार कर रही है कि हम कब उसका एहसास करेंगे। लोग कहते हैं कि विश्व में शांति कैसे आएगी। मैं उनसे कहता हूं कि मान लो यह संसार एक फुटबॉल का मैदान है। अगर आप चाहते हैं कि इसमें उजाला हो, तो उजाला कैसे होगा। उसमें बल्ब जलाने पड़ेंगे, एक-एक बल्ब जलाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हर एक मनुष्य एक बल्ब है। यह पृथ्वी, संसार एक स्टेडियम की तरह है। अगर इसमें आप लाइट चाहते है तो हर एक मनुष्य रूपी बल्ब को जलना पड़ेगा। जब उसमें से प्रकाश होगा। सतबीर शर्मा ने बताया कि जिले के स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्यक्रम हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कार्यक्रम के पूर्व में राज विद्या केंद्र द्वारा 14 सितंबर से दो अक्टूबर तक शांति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बतौर मुख्यातिथि पहुंची डीईओ निर्मल श्योराण ने बताया कि प्रेम रावत ने विश्व के ऑक्सफोर्ड, हारवर्ड, आईटीआई दिल्ली एवं इटली, अर्जेंटीना आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सांसदों को भी शांति का संदेश दिया है। इस मौके पर प्राचार्य शीलकराम शर्मा, सतबीर शर्मा, मिंटू आदि थे।