पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुडा प्रशासक से औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक इंडस्ट्री की समस्याएं हल करने की मांग

हुडा प्रशासक से औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक इंडस्ट्री की समस्याएं हल करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारको भिवानी इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन ने डीसी डीके बेहरा को हुडा प्रशासक हिसार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्लास्टिक उद्योग संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि भिवानी में सेक्टर 21 26 में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए गए हैं। प्रदूषण बोर्ड जींद कार्यालय द्वारा सभी उद्योग संचालकों को ईटीपी प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं और प्लांट लगाने के कारण फैक्टरी को सील किया जा चुका है।

सीईटीपीलगाने की मांग

हुडाविभाग द्वारा दोनों सेक्टरों में सीवर डिस्पोजल की कोई व्यवस्था करवाने के कारण फैक्ट्री संचालकों को पानी जनस्वास्थ्य विभाग के सीवर में डालना पड़ता है। जिसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बार-बार प्रदूषण बोर्ड को करते हैं कार्रवाई करवाने की मांग की जाती है। जिस पर प्रदूषण बोर्ड ने सख्ती दिखाते हुए प्लास्टिक उद्योगों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है सभी प्लास्टिक उद्योगों पर अलग से ईटीपी प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं। एसोसिएशन ने हुडा प्रशासक से मांग की है कि जल्द से जल्द सेक्टर 26 स्थित डिस्पोजल के स्थान पर एक बड़ा सीईटीपी लगवा दिया जाए ताकि प्लास्टिक का उद्योग करने वालों को इस समस्या से निजात मिल सके।

प्रदूषणबोर्ड तब तक करेे कार्रवाई

हुडाप्रशासक के अलावा एसोसिएशन ने ज्ञापन हरियाणा राज्य प्रदूषण रोकथाम बोर्ड के क्षेत्रिय अधिकारी को भी भेजी है। जिसमें अधिकारी से अनुरोध किया गया है कि हरियाणा राज्य प्रदूषण रोकथाम में नियमानुसार सीईटीपी को लगवाने के लिए सब्सिडी दी जाए, जब तक सीईटीपी नहीं लग जाता तब तक प्रदूषण बोर्ड द्वारा किसी भी उद्योग पर कार्रवाई करे, एनओसी फीस जमा करवाने के लिए कम से कम तीन माह का समय दिया जाए और किसी प्रकार का जुर्माना लगाया जाए क्योंकि विभाग के अनुसार उद्योग प्रदूषण मुक्त 98 टाइप के उद्योगों में शामिल है।