पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

विद्यार्थियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | लेघांगांव के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सोमवार को गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने यह रैली प्राचार्य महेंद्र सिंह के निर्देशन में विद्यालय के शिक्षकों की देखरेख में निकाली। यह रैली गांव के मुख्य चौराहों से होते हुए पूरे गांव में निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने हाथों में वोट देकर सरकार चुने, बटन दबाओ सरकार बनाओ जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। रैली का शुभारंभ कृष्ण चौहान ने किया रैली के संयोजक अनिल अरोड़ा ने लोगों को मतदान करने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर मुकेश शास्त्री, बबीता, राकेश, रणधीर, बलवान सिंह आदि थे।

मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी शिक्षक।