बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अभियान
भिवानी | युवाहजकां के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शास्त्री की अगुवाई में जेएसओ सदस्यों ने सोमवार को कुलदीप बिश्नोई के जन्मदिन पर जम्मू पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री एकत्र करने का अभियान चलाया। जेएसओ सदस्यों ने वैश्य कॉलेज से यह अभियान शुरू किया। इस बारे में सुनील शास्त्री ने बताया कि राहत सामग्री को कुलदीप बिश्नोई के माध्यम से जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर जेएसओ प्रधान कुलदीप कुमार, सौरव प्रधान, राकेश कौशिक, हरीश बामलिया, साहिल दिनोदिया, धर्मेश यादव, धीरज दिनोदिया, श्रीभगवान खरकिया,शक्ति, बंटी खरकिया अश्वनी बापोड़ा आदि थे।