प्रजापति सम्मेलन कल माछरौली में
भिवानी | धरतीपुत्र विकास मंच हरियाणा प्रदेश द्वारा प्रजापति सम्मेलन रविवार को झज्जर के गांव माछरौली में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अोमप्रकाश धनखड़ होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष अनंत सेठ प्रजापति, सूरत के महापौर निरंजनभाई प्रजापति, गुजरात के विधायक गोबिंद भाई प्रजापति, जयपुर के विधायक निर्मल प्रजापति, मध्यप्रदेश के मंत्री आरडी प्रजापति, राजस्थान सरकार के मंत्री सुरेंद्र प्रजापति रहेंगे। यह जानकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रजापति ने दी।