पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के लिए विजन की जरूरत : डॉ. रणबीर

विकास के लिए विजन की जरूरत : डॉ. रणबीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्दलीयप्रत्याशी डाॅ. रणबीर सिंह ने शुक्रवार को कृष्णा कॉलोनी नूनसर जोहड़ में लोगों से संपर्क किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे राजनीति को स्वच्छ बेहतर बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि भिवानी के विकास के लिए एक विजन की जरूरत है जोकि अभी तक के रहे विधायकों में देखने को नहीं मिला। ऐसा होता तो आज भिवानी क्षेत्र पिछड़ा नहीं रहता और हरियाणा का सबसे बड़ा विकसित जिला होता। उन्होंने कहा कि अगर चाहते तो किसी भी राजनीतिक दल से टिकट का जुगाड़ कर सकते थे, लेकिन वे इस प्रकार की नीति में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने लोगों से कहा कि उन्हें एक मौका दिया जाए। वे लोगों की आशाओं पर खरा उतरेंगे।

जनसंपर्क अभियान के तहत भिवानी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. रणबीर सिंह का स्वागत करते लोग।