- Hindi News
- विस चुनावों के लिए पुलिस करेगी पुख्ता प्रबंध
विस चुनावों के लिए पुलिस करेगी पुख्ता प्रबंध
भिवानी | पुलिसद्वारा विधानसभा चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। यह जानकारी एसपी सत्येंद्र गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से 47 नाके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर 36 नाके लगाए जा चुके हैं। इनमें 18 नाके स्टेटिक सर्विलांस टीम तथा 18 फ्लाइंग स्कवाड टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 11 अंतरराज्यीय नाके (राजस्थान सीमा) में भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन 15 अक्टूबर को जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 50 पैट्रोलिंग पार्टी ड्यूटियां देंगी।