- Hindi News
- बाल भवन में लगाया स्वच्छता जागरूकता शिविर
बाल भवन में लगाया स्वच्छता जागरूकता शिविर
भिवानी | जिलाबाल कल्याण परिषद के चेयरमैन एवं डीसी डीके बेहरा के मार्गदर्शन में बाल भवन में राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार जागरूकता शिविर लगाया गया। यह जानकारी जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस शिविर में बाल सेविका, सिलाई सौंदर्य प्रसाधन का प्रशिक्षण ले रही 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। शिविर में बाल कल्याण अधिकारी ने कहा कि बच्चों को स्वच्छता के प्रति शुरू से ही सचेत करते रहना चाहिए। उन्हें बताया जाए कि घर का कूड़ा-कचरा कूड़ेदान में ही डालें और आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार, मोहन दास, प्रदीप कुमार, निर्मला देवी आदि थे।