पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर से फोन पर अश्लील बातें करने पर केस

डॉक्टर से फोन पर अश्लील बातें करने पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलासामान्य अस्पताल में एक महिला चिकित्सा अधिकारी के मोबाइल फोन पर अश्लील बातें कर उसे धमकाने का मामला सामने आया है। महिला चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

महिला चिकित्सा अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 सितंबर की दोपहर बाद 3 बजकर 26 मिनट पर उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात युवक का फोन आया। युवक ने उसके साथ अश्लील बातें की और उसे फोन पर ही डराया धमकाया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। दिनोद गेट चौकी प्रभारी रामअवतार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जिस नंबर से महिला चिकित्सा अधिकारी को फोन आया है, उस नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही बदतमीजी करने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में होगा।