तिगड़ाना में लगाया चिकित्सा शिविर
भिवानी | भूपेंद्रसिंह मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने गांव तिगड़ाना में चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष संस्थापक बिग्रेडियर आरए सिंह वीएसएम ने किया। इस शिविर में ३१० मरीजों का चैकअप किया गया। इसमें जेबी गुप्ता अस्पताल से डाॅ. एलबी गुप्ता, हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. लवकेश चेस्ट ने मरीजों को चेक किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट महासचिव प्रीतम दलाल ने बताया कि कैंप में बुखार, शुगर, हार्ट, बीपी आदि बीमारियों के मरीजों की जांच की गई। इस दौरान यहां सूबेदार जय वीरेंद्र सिंह, सूबेदार मंगू सिंह, सूबेदार घमंडीलाल, दिलबाग सिंह, राजपाल सिंह, कर्मबीर दहिया, पंच भूरा राव, नफे सिंह आदि थे।