पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतिम दिन 114 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

अंतिम दिन 114 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव के लिए शनिवार को जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में 114 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। यह जानकारी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीके बेहरा ने दी। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शनिवार दोपहर तीन बजे संपन्न हो गया। उन्होंने बताया कि भिवानी विधानसभा से 23, बवानी खेड़ा विधानसभा से 22, बाढड़ा से 14, लोहारू से 15, दादरी से 15 तथा तोशाम विधानसभा क्षेत्र से 25 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस प्रकार लोहारू में 15, दादरी में 23 तथा तोशाम हलके में 43 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हो गए हैं।

बेहरा ने बताया कि लघु सचिवालय परिसर स्थित बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन कार्यालय में आज रणधीर सीपर, मुकेश कुमार, बलवान सीपर, बलवान निवासी बड़सी गुजरान, नरेंद्र कुमार, हरीश कुमार, रविता गांव रतेरा, बिशंभर दास, अनिल कुमार, सतीश कुमार, नरेश बलियाली, मोतीलाल तथा रोशन लाल ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपने नामांकन पत्र दाखिल करवाए। उनके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशन फौजी की प|ी चमेली और भाजपा प्रत्याशी बिशंभर की प|ी सीमा देवी ने कवरिंग प्रत्याशी के रूप में नामांकन जमा कराया। इसी प्रकार बवानी खेड़ा से रघबीर सिंह ने हजकां और उनकी प|ी संतोष ने कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया।

हरियाणा लोकहित पार्टी से राजकुमार, बहुजन समाज पार्टी से महेन्द्र सिंह, समाजवादी पार्टी से राकेश, रिपब्लिकन बैकवर्ड कांग्रेस पार्टी से प्रेम सिंह और समस्त भारतीय पार्टी की ओर से प्रदीप कुमार ने नामांकन दाखिल किया।

डीसी ने बताया कि भिवानी विधानसभा क्षेत्र से सुनील कुमार, अशोक कादयान, सुरेश तंवर, पंकज तायल, बसंत कुमार, परमजीत मड्डू, मामन चन्द, कर्मबीर, बिशंभर, राजेन्द्र सिंह, दीपक महता, सुनील अनूप महता ने आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

यहां समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्ण चन्द सोनी, हरियाणा लोकहित पार्टी से अशोक बुवानीवाला उनकी कवरिंग प्रत्याशी मीनू बुवानीवाला, भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ की कवरिंग कंडीडेट प्रेमलता, रिपब्लिकन पार्टी के कुंदन कुमार, हरियाणा जनचेतना पार्टी के डाॅ. शिवशंकर भारद्वाज उनकी कवरिंग प्रत्याशी कमला भारद्वाज, भारतीय संत मत पार्टी के संजय कुमार तथा कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी रामप्रताप के बे