पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश हित के लिए इनेलो को वोट करने की अपील : निर्मला

प्रदेश हित के लिए इनेलो को वोट करने की अपील : निर्मला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृष्णाकॉलोनी घंटाघर क्षेत्र में निर्मला सर्राफ ने डोर-टू-डोर कार्यक्रम के तहत लोगों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिन लद चुके हैं तथा प्रदेश में ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में इनेलो की सरकार बनेगी। सर्राफ शनिवार को उन्होंने कहा कि जनहित विकास के जो कार्य इनेलो कर सकती है वे कोई भी पार्टी नहीं कर सकती। प्रदेश में जब जब देवीलाल ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में सरकार बनी तब तब प्रदेश में कल्याणकारी योजनाएं क्रियांवित की गई। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र प्रदेश के लोगों के हितों को देखते हुए आने वाली 15 अक्टूबर को इनेलो के पक्ष में मतदान कर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को मुख्यमंत्री बनाए। इस अवसर पर बलदेव घणघस, नगर पार्षद पूर्णचंद आजाद, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विजय पंचगावां, पुनीत मस्ता, संदीप कोंटिया, मोहन बुवानी वाला सहित अन्य मौजूद रहे।

रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकारती इनेलो प्रत्याशी निर्मला सर्राफ।