पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नप के कार्यवाहक चेयरमैन ने भरा पर्चा

नप के कार्यवाहक चेयरमैन ने भरा पर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानीविधानसभा चुनाव में अन्य प्रत्याशियों के साथ नगरपरिषद के कार्यवाहक चेयरमैन मामनचंद भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र भरने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हालांकि नगरपरिषद चेयरमैन के पद पर रहकर विकास कार्य करवा रहे हैं लेकिन अब भी भिवानी के ओर अधिक विकास के लिए काफी फंड की आवश्यकता है। वे जानते हैं कि विधायक बनने के बाद शहर की तस्वीर बदल देंगे तथा शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल बिजली की समस्या का प्राथमिकता के तौर पर निराकरण करवाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने मुझे नगरपरिषद के चेयरमैन पद तक पहुंचाया उसी प्रकार यही लोग मुझे जरूर जीत दिलवाएंगे।

चेयरमैन मामनचंद।