175 मरीजों की जांच
स्वास्थ्य,शिक्षा सहयोग संगठन द्वारा गांव रिवाड़ी खेड़ा के राजीव गांधी केंद्र में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें मेट्रो अस्पताल दिल्ली से आई चिकित्सकों की टीम ने 175 मरीजों की जांच की। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. एमएस संधु, डाॅ. बिग्रेडियर बीके सिंह, डाॅ. मयंक अग्रवाल, महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ. मोनिका अग्रवाल ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. एलएल बुंदेला ने मरीजों की जांच करते हुए उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। संगठन के प्रधान बृजपाल परमार ने बताया कि संगठन का मुख्य कार्य स्वास्थ्य शिक्षा समेत सामाजिक क्षेत्र में काम करना है। उन्होंने बताया कि इसी गांव में सोमवार को नेत्र रोग जांच शिविर लगाया जाएगा। उसमें डाॅ. नीरज दुआ मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में संगठन के सचिव कैप्टन सुरेश परमार, कैप्टन हरिकिशन, एसडीओ सुखबीर सिंह, कुलदीप ढुल, ग्राम सरपंच जोगेंद्र सिंह, बिजेंद्र फौजी आदि मौजूद थे।