पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोरे कागज पर हस्ताक्षर लेकर कार्रवाई से इंकार

कोरे कागज पर हस्ताक्षर लेकर कार्रवाई से इंकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस महानिदेशक पीएम सहित डीसी को भेजी शिकायत

भास्करन्यूज | भिवानी

कोरेकागज पर जबरन हस्ताक्षर कराने के बाद एएसआई ने कहा कि जा नहीं करता कोई कार्रवाई। चौकी प्रभारी की मानसिक प्रताड़ना के शिकार हुए युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस महानिदेशक, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और डीसी से की है। कितान पाना डॉ. मुरारीलाल गली निवासी पीड़ित शुभम ने बताया कि अगस्त माह में दो बार उसके खाते से 25 हजार रुपये की नकदी अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाली गई थी। इसमें बीटीएम रोड के एटीएम से 15 अगस्त को बीस हजार बिचला बाजार के एटीएम से 16 अगस्त को पांच हजार रुपये निकाले गए थे। इस मामले की शिकायत उसने दिनोद गेट चौकी में दी। मगर उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई करने की बजाए एएसआई ने उसे डराया धमकाया और उसके साथ अभद्रता की और एफआईआर दर्ज करने से साफ इंकार कर दिया। उसने बताया कि एएसआई ने उसे चौकी में यह कहकर बुलाया कि उसके कुछ दस्तावेजों की जांच करनी है। जब वह वहां पहुंचा तो उसके जबरदस्ती कोरे कागज पर हस्ताक्षर लिए गए और कहा कि अब तुम यहां से चले जाओ। इस पर उसने एफआईआर दर्ज करने के बारे में पूछा तो उसे कहा कि कोई कार्रवाई नहीं होगी। शुभम का आरोप है कि एएसआई उसे बार बार फोन कर डरा धमका रहा है। वह इतना परेशान हो चुका है कि अब इस वजह से मानसिक दबाव में है। शुभम ने इस मामले की शिकायत फैक्स के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को भेजी है। उसने बताया कि पुलिस महानिदेशक से उसके पास फोन आया और उस शिकायत पर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मामले की छानबीन सिविल लाइन पुलिस को सौंपी गई है। अब इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ही जांच पड़ताल करेगी। शुभम ने एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से निकाली गई 25 हजार रुपये की नकदी बरामद करने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के अलावा मानसिक प्रताड़ना देने वाले पुलिस के एएसआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है।