पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारियां : डीसी

चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारियां : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | डीआरडीएहाल में रविवार को चुनाव अधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीके बेहरा ने की। बैठक में चुनाव ऑबजर्वर सुरेन्द्र कुमार एसएस मिश्रा भी थे। इस दौरान बेहरा ने विधानसभा चुनावों में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए नामांकनों की छंटनी के बारे में जानकारी देते हुए वीडियो भी दिखाई। उन्होंने बताया कि चुनाव बिना किसी बाह्य हस्तक्षेप, निर्भिक और स्वतन्त्र रूप से कराने के लिए अधिकारियों को सचेत किया गया है।

पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स, माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर आफिसर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा एसएसटी टीमें तथा फ्लाइंग स्कवाड टीमें भी गठित की गई हैं जो जिले के सभी बाहरी स्थानों पर नाकेबंदी के अलावा चैकिंग अभियान चला रही हैं। उन्होंने बताया कि विशेषकर चुनाव में अवैध रूप से दी जाने वाली नकदी, उपहार एवं शराब पर विशेष बल दिया जा रहा है। अब तक की सबसे अधिक नकदी जिला भिवानी से जब्त करने का कार्य किया गया है। बेहरा ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। इसमें उम्मीदवारों को वाहन, लाउडस्पीकर, प्रचार स्थल आदि की अनुमति एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है।