पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल

बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंजपुरामें एक से पांच अक्टूबर तक होने वाली सब जूनियर स्टेट बॉॅक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बॉॅक्सिंग खिलाडिय़ों का ट्रायल रविवार को भूपी बॉॅक्सिंग अकादमी में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इनेलो नेता राहुल सर्राफ मौजूद थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि बॉक्सर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक चौबारला हरियाणा के पहले ओलंपियन संदीप गोलन थे। इस बारे में मास्टर राजेश सांगवान ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए तीन टीमों ए, बी सी का गठन किया है। 38 से 40 किलोग्राम भारवर्ग में रोहित, 42 किलोग्राम में पुरुषोत्तम दीपक, 44 किलोग्राम में केशव शंकर, 46 किलोग्राम में नवीन हितेश, 48 किलोग्राम में शिवम, 50 किलोग्राम में सुमित नवनीत, 52 किलोग्राम में मोहित, 54 किलोग्राम में ओमपाल, 57 किलोग्राम में विवेक, सचिन धर्मेंद्र का चयन हुआ है। जबकि 34 किलोग्राम में अमित यादव, सुमित यादव, 40 किलोग्राम में सुनील, 42 किलोग्राम में अंकित, प्रियांशी, 46 किलोग्राम में सुनिल, मोहित, 48 किलोग्राम में अक्षय सोनू साईं का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि 32 किलोग्राम में हिमांशु, 38 किलोग्राम में रिषी, अनुज 30 किलोग्राम में आकाश, 40 किलोग्राम में संदीप आशु का चयन किया गया है। इस अवसर पर भूपेंद्र कोच, साईं के मुक्केबाजी प्रशिक्षक देवराज सिंह, विष्णु कोच, सुखबीर कोच, अशोक ढाका कोच, विनोद कोच, प्रमोद शर्मा, अंकुर सभ्रवाल, सुनील शर्मा, रिंकू, संदीप सांगवान मनोज थे।

बॉक्सिंग टीम के चयन के दौरान एक दूसरे को पंच जमाते बाक्सर।