- Hindi News
- डीसी साहब ! गांव के जोहड़ों में गंदे पानी की निकासी बंद करवाओ
डीसी साहब ! गांव के जोहड़ों में गंदे पानी की निकासी बंद करवाओ
बवानीखेड़ाक्षेत्र के गांव बलियाली के ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर को लघु सचिवालय में पहुंचकर डीसी से गांव के जोहड़ों में गंदे पानी की निकासी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के जोहड़ों में नालियों से बहकर गंदा पानी पहुंच रहा है।
इस गंदे पानी को पीकर पशु पालकों के पशु बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जोहड़ में गंदे पानी की निकासी को बंद कराने और दूषित पानी की गांव की आबादी से निकासी का स्थायी समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कादिया वाला जोहड़ में गंदे पानी की वजह से यहां लगाए गए हरे पेड़ भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के बारे में सरपंच को भी अवगत कराया जा चुका है। लेकिन सरपंच इस संबंध में कार्रवाई करने में अपने आपको असमर्थ बता रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गांव के जोहड़ों में गंदे पानी की निकासी बंद कराने के लिए डीसी से गुहार लगाई है। यह मांग करने वालों में भीम सिंह, रमेश, कृष्ण कुमार, बलवान, दलेल, ओमप्रकाश, प्रदीप स्वामी, रोशन, रामकुमार, बाबूलाल, नेतराम, सतबीर, देशराज सहित अनेक ग्रामीण शामिल हैं।
गांव बलियाली में गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर डीसी से मिलने पहुंचे गांव बलियाली के रमेश, बलवान, महेंद्र, ओमप्रकाश, प्रदीप स्वामी, रोशन, रामकुमार, बाबूलाल अन्य।