पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाभपात्रों को बांटे पौने तीन करोड़

लाभपात्रों को बांटे पौने तीन करोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | अनुसूचितजातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग द्वारा इन्दिरा गांधी प्रियदर्शनी विवाह शगुन योजना के तहत अब तक जिले में 1030 लाभपात्रों को दो करोड़ 64 लाख 70 हजार रुपये बांटे जा चुके हैं। यह जानकारी डीसी डॉ. साकेत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले अनुसूचित जाति के परिवारों एवं विधवाओं की लड़कियों की शादी के समय विभाग द्वारा शगुन के रूप में 31 हजार रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले पिछड़ी जातियों के परिवारों को उनकी लड़कियों की शादी के समय 11 हजार रुपये की राशि शगुन के रूप में दी जाती है।